CRICKET

इमाद वसीम ने 300 के स्ट्राइक से खेली आतिशी पारी, WWW.. लेकर ब्रैथवेट ने मचाई तबाही, करुणारत्ने की धुआंधार पारी

लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League 2022) में बीते सोमवार (12 DEC) दो मैच खेले गए। Lanka Premier League 2022 के कल के पहले मैच में गॉल ग्लैडिएटर्स ने कैंडी फालकन्स को पराजित किया। वहीं दूसरे मैच म…

लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League 2022) में बीते सोमवार (12 DEC) दो मैच खेले गए। Lanka Premier League 2022 के कल के पहले मैच में गॉल ग्लैडिएटर्स ने कैंडी फालकन्स को पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में जाफना किंग्स ने कोलंबो स्टार्स को नजदीकी भिड़त में आखिरी गेंद पर सिर्फ 6 रन से शिकस्त दी।

Lanka Premier League 2022 के नौवें मुकाबले (Kandy Falcons vs Galle Gladiators, 9th Match) में गॉल ग्लैडिएटर्स ने बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। Kandy Falcons vs Galle Gladiators, 9th Match में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गॉल की टीम शुरुआत बेहद खराब रही।

गॉल के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस, उडाना और आज़म खान जल्दी आउट हो गए। Kandy Falcons vs Galle Gladiators, 9th Match में गॉल के थानुका डाबरे ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और 70 रन की धमाकेदार पारी खेली। निचले क्रम से नुवांदु फर्नांडो ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए तेजी से 56 रन बनाए। इस तरह गॉल ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। इमाद ने 5 गेंद पर चौका व छक्का जड़ते हुए नाबाद 15 रन बनाये|

कैंडी के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए कैंडी की खराब शुरुआत रही| Kandy Falcons vs Galle Gladiators, 9th Match में कैंडी की टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए।

निसंका और बंडारा ने क्रमशः 29 और 41* रन बनाकर प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः कैंडी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बना सकी। आखिर में चमीका करुणारत्ने ने 15 गेंद पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली| गॉल के लिए तुषारा और संदाकन ने 2-2 विकेट हासिल किये।

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *