BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

अफगानिस्तान का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड चैंपियन को रौंदा, पॉइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग, खत्म हुआ 7 साल का सूखा

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के 13वें मैच में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टक्कर अफगानिस्तान (ENG vs AFG) से हो रही है| इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मध्य टूर्नामेंट का 13वां मैच (England vs Afghanistan, 13th Match) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi ) में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्यौता दिया|

हालांकि बटलर का यह फैसला अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित किया| अफगानिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने सभी इंग्लिश गेंदबाजों को निशाना बनाया|

Image

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के न्यौता देने पर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई है। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 80 रन सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाए। मध्यक्रम में इकराम ने 58 रन का योगदान दिया। वहीं, आखिर में मुजीब और इब्राहिम ने तेजी से 28-28 रन जबकि राशिद खान ने 23 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मैच में स्पिनर आदिल राशिद ने सबसे अधिक तीन विकेट, मार्क वुड ने दो विकेट और टॉप्ली, लिविंगस्टोन, रूट ने एक-एक विकेट हासिल किया।

अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान को पहली जीत दर्ज की। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी| मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम अफगानी गेंदबाजों के सामने 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई।

Imageफजहलहक फारूकी ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मुजीब की गेंद पर रूट 17 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान जोस बटलर को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नवीन उल हक ने क्लीन बोल्ड कर दिया। राशिद की गेंद पर आउट होने से पहले लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 10 रन बनाए। अफगान टीम ने इंग्लैंड को सस्ते में लपेटकर मैच को 69 रन से अपने नाम किया। 2015 विश्व कप के बाद टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। वहीं, इंग्लैंड को भारतीय जमीन पर 12 साल में दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 2011 विश्व कप में बंगलूरू में उसे आयरलैंड ने हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f