CRICKET

WWWWW..सिराज ने रचा इतिहास, तोड़ा जहीर खान का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज

बांग्लादेश दौरे पर मौजूद भारतीय टीम अपना दूसरा वनडे मैच 5 रन से हार गयी. इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज भी गँवा बैठी. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पारी का 48वन ओवर मेडन खेला. ज…

बांग्लादेश दौरे पर मौजूद भारतीय टीम अपना दूसरा वनडे मैच 5 रन से हार गयी. इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज भी गँवा बैठी. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पारी का 48वन ओवर मेडन खेला. जिसके बाद से सिराज की कड़ी आलोचना हो रही है.

हालांकि सीरीज में सिराज का प्रदर्शन औसत रहा है. मैच के पारी का आठवां ओवर फेंकने आए मोहम्मद सिराज को पहली गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज़ नजमुल हुसैन शंटो ने चौका जड़ दिया था. इसके बाद सिराज ने दो गेंदें डॉट कराई और चौथी गेंद पर बड़ी ही शानदार तरीके से नजमुल हुसैन शंटो को चकमा दिया. इस गेंद के बाद सिराज, नजमुल हुसैन शंटो के कुछ करीब गए और उनसे कुछ बात कही.

हालांकि,अगली गेंद पर उन्होंने फिर से एक बाउंड्री जड़ दी.सिराज ने मैच में 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इसमें उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ अनामुल हक और कप्तान लिट्टन दास को चलता किया. इससे पहले खेले गए मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए थे.

गौरतलब है कि नजमुल हुसैन शंटो को उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया. उमरान ने उन्हें बोल्ड मारकर पवेलियन की राह भेजा. सिराज ने मैच में एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम किया.सिराज इस वर्ष वनडे क्रिकेट में चहल को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये.

सिराज इसके अलावा शुरुआती 10 ओवर में 2022 में 15 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने. सिराज ने एक वर्ष में बेहतरीन एवरेज से गेंदबाजी करने के मामले में जहीर खान (20.66, वर्ष 2011) को पीछे छोड़ा.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *