CRICKET

WWWWW.. रेणुका ठाकुर के तूफ़ान में उड़े अंग्रेज, इंग्लिश बैटर का धांसू पचासा, शिखा-दीप्ति चमके

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में भारत का मुकाबला शनिवार (18 फरवरी) को इंग्लैंड से हो रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत को जीत के लि…

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में भारत का मुकाबला शनिवार (18 फरवरी) को इंग्लैंड से हो रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत को जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए।

IND W vs ENG W T20: भारत को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। उसने टीम इंडिया को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज नताली स्कीवर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 27 गेंद पर 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान हीथर नाइट ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन आठ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। डेनियल याट और कैथरीन स्कीवर खाता नहीं खोल पाईं। एलिस कैप्सी ने तीन रन बनाए। रेणुका के अलावा भारत के लिए शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

Faisal Hayat

Faisal Hayat

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *