BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

W,W,W,W,W… स्टार्क ने मचाई तबाही, ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, टूटा 39 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs Australia, 2nd ODI: विशाखापट्न में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया की क़ातिलाना गेंदबाज़ी के आगे भारतीय टीम 117 रन पर ढेर हो गई.  यह टीम इंडिया का कंगारुओं के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सबसे छोटा स्कोर है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने 5 विकेट लिए

Mitchell Starc ने मचाई तबाही

ऑस्ट्रेलिया के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत काफ़ी ख़राब रही. टीम को पहला झटका गिल के रूप में लगा. उन्हें पहले ही ओवर में स्टार्क ने आउट करके अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए. इसके बाद उन्होंने रोहित (13), सूर्याकुमार (0) और केएल राहुल (9) को पवेलियन भेजकर टॉप ऑर्डर को बुरी तरह तबाह कर दिया. स्टार्क ने 53 रन देकर 5 विकेट लिए.

हैट्रिक से चूके शीन एबॉर्ट

तेज़ गेंदबाज़ शीन एबॉर्ट ने तीन विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को आउट किया. एबॉर्ट इस दौरान हैट्रिक के क़रीब भी आ गए थे. उन्होने 6 ओवर में 23 रन खर्च किए. एबॉट के अलावा, नाथन एलिस ने भी दो विकेट लिए. एलिस ने रवींद्र जडेजा (16 रन) और विराट कोहली (31 रन) को चलता किया.

टॉप-6 में से 4 बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंचे सके

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 3 रन के टीम स्कोर पर ओपनर शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पॉइंट पर मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया. फिर रोहित शर्मा (13 रन) स्टार्क की ही बॉल पर आउट हुए. उन्हें स्टीव स्मिथ ने स्लिप पर कैच किया. कप्तान के बाद खेलने आए सूर्यकुमार यादव (0), केएल राहुल (9 )और हार्दिक पंड्या (1) आउट हुए. ये तीनों दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f