BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

WWWW..हैट्रिक लेकर हंसरंगा ने मचाई तबाही, विंडीज के विकेटकीपर ने ठोका तूफानी शतक, हारी मैथ्यूज की टीम

श्रीलंका में मंगलवार को लंका प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट (Lanka Premier League 2022) का आगाज हो गया। Lanka Premier League 2022 के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। Lanka Premier League 2022 के पहले दिन पहले मैच में जाफना किंग्स ने गाले ग्लैडिएटर्स को हराया। Lanka Premier League 2022 में जाफना किंग्स ने जीत के साथ शुरुआत की|

Jaffna Kings vs Galle Gladiators

Lanka Premier League 2022 के पहले मैच (Jaffna Kings vs Galle Gladiators, 1st Match) में जाफना किंग्स ने गाले ग्लैडिएटर्स को 24 रनों के अंतर से पराजित किया। Jaffna Kings vs Galle Gladiators, 1st Match में पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना किंग्स एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवर में 137 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।

टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शोएब मलिक रहे। पाक बल्लेबाज शोएब मलिक ने तेजतर्रार 30 रन की पारी खेली। मलिक के अलावा श्रीलंका के वेलालगे ने भी 30 रनों की पारी खेली। Jaffna Kings vs Galle Gladiators, 1st Match में ग्लैडिएटर्स के लिए गेंदबाजी में इमाद वसीम, तुषारा, नुवान प्रदीप और इफ्तिखार अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किये

Jaffna Kings vs Galle Gladiators, 1st Match में जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लैडिएटर्स की टीम ज्यादा खराब स्थिति में दिखी| Jaffna Kings के विरुद्ध Galle Gladiators के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए।

इन सबके बीच कुसल मेंडिस ने एक छोर से रन बनाते हुए 51 रन बनाए| गाले की टीम 113 रन बनाकर आउट हो गई। जाफना के लिए बिनुरा फर्नान्डो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।

Colombo Stars vs Kandy Falcons

दूसरे मुकाबले (Colombo Stars vs Kandy Falcons, 2nd Match) में कैंडी फाल्कंस ने कोलम्बो स्टार्स को पराजित कर दिया। Colombo Stars vs Kandy Falcons, 2nd Match में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंडी के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में खेल दिखाया और 1 विकेट पर 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

कैंडी के सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने शतक जमाते हुए 67 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली। फ्लेचर ने अपनी पारी में तीन छक्के और 11 चौके लगाये| वहीं दूसरे ओपनर निसांका ने भी 71 रनों की पारी खेली।

Colombo Stars vs Kandy Falcons, 2nd Match में जवाबी पारी में खेलते हुए कोलम्बो स्टार्स के बल्लेबाज कहीं नहीं टिके और पूरी टीम 15वें ओवर में 90 रन बनाकर आउट हो गई। वनिंदु हसारंगा ने हैट्रिक लेते हुए टीम को जीत दिला दी। श्रीलंकाई स्पिनर हंसरंगा ने 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। फैबियन एलेन ने भी 2 विकेट हासिल किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f