CRICKET

WWW.. लेकर शादाब खान ने जबड़े से छीनी जीत, बल्ले से मचाया धमाल, अकील हुसैन की जादुई बॉलिंग, रसेल भी चमके

बिग बैश लीग 2022-23 के 14वें मैच (Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades, 14th Match) में Hobart Hurricanes ने Melbourne Renegades को 8 रनों से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades, 14th Match में होबार्ट हरिकेन्स ने पहले खेलते हुए 18 ओवर में सिर्फ 122 रन बनाये|

जिसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 19.2 ओवरों में 114 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। होबार्ट हरिकेन्स के लिए शादाब खान ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए| वहीं राइली मेरेडिथ ने 12 रन देकर 3 विकेट लिय और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

मैच (Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades, 14th Match) में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी होबार्ट हरिकेन्स शुरुआत अच्छी नहीं हुई और 10 ओवर के अंदर 69 के स्कोर पर उनके पांच विकेट गिर चुके थे। ओपनिंग के लिए आये जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाये, वहीं डार्सी शॉर्ट 5, कैलेब ज्वेल 8, शादाब खान 14 और टिम डेविड 5 रन बनाकर आउट हुए।

Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades, 14th Match में टीम की कप्तानी कर रहे नाथन एलिस ने 21 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम को 120 के पार पहुंचाया। मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से डेविड मूडी और अकील होसैन ने तीन-तीन विकेट हासिल किये।

Hobart Hurricanes vs Melbourne Renegades, 14th Match में लक्ष्य के जवाब में मेलबर्न की शुरुआत काफी खराब रही और 11 के स्कोर तक उनके तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद 41 के स्कोर पर आरोन फिंच (13) और 51 के स्कोर पर आंद्रे रसेल (2) भी आउट हो गए।

विल सदरलैंड ने 29 गेंदों में 40 रनों की तेज़ पारी खेली, वहीं जोनाथन वेल्स ने 26 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में चार गेंद शेष रहते सदरलैंड के आउट होते ही मेलबर्न की टीम ऑल आउट हो गई। होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से शादाब खान और राइली मेरेडिथ के अलावा जोएल पैरिस और टॉम रॉजर्स ने दो-दो विकेट हासिल किए।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *