CRICKET

VIDEO:शाहबाज अहमद ने रचा इतिहास, जहीर-इरफ़ान पठान से निकले आगे, सिराज के साथ मिल तोड़ी अफ्रीका की कमर

रांची में भारत और अफ्रीका के मध्य सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. दूसरे वनडे मुकाबले (IND vs SA) में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.

Imageशाहबाज अहमद और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में जगह दी गयी है. शाहबाज भारत की तरफ से वनडे में डेब्यू करने वाले 247वें क्रिकेटर बने. शाहबाज ने अफ़्रीकी बल्लेबाज डेविड मलान को पवेलियन की राह दिखाकर अपना पहला किकेट हासिल किया. डेब्यू मैच में शाहबाज ने मेडन ओवर डालते हुए विकेट लेने का कारनामा किया.

imageडेविड मलान को शाहबाज ने एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई. अफ्रीका के विरुद्ध डेब्यू मैच में मेडन ओवर फेंकने के मामले में शाहबाज जहीर खान से आगे निकल गये हैं. अफ्रीका के खिलाफ जहीर खान अपने पहले मैच में मेडन ओवर नहीं फेंक सके थे.

imageअफ्रीका के विरुद्ध पहले मैच में विकेट लेने के मामले में शाहबाज पूर्व गेंदबाज पठान से भी आगे निकल गये हैं. पठान अफ्रीका के विरुद्ध पहले मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे.

imageआपको बता दें मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. सिराज ने क्विंटन डिकॉक को पांच रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया. सिराज की गेंद डिकॉक के बल्ले पर लगकर स्टंप पर चली गई और वह निराश होकर पवेलियन लौट गए.

https://twitter.com/CricketEspecial/status/1579037046135730179

भारतीय टीम की प्लेइंग- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान.

imageदक्षिण अफ्रीका की टीम- जेनेमन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (सी), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *