CRICKET

VIDEO:रॉस टेलर-काइल मिल्स का धमाल, न्यूजीलैंड लीजेंड्स की धमाकेदार जीत, पॉइंट टेबल में उलटफेर

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले में बांग्लादेश लीजेंड्स को न्यूजीलैंड लीजेंड्स ने शिकस्त दी. मुकाबले में पहले खेलते हुए बांग्लादेश लीजेंड्स ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकट पर 98 रन बनाए.

Imageआपको बता दें बारिश की वजह से मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 11-11 कर दी गयी. बांग्लादेश लीजेंड्स की तरफ से धीमान घोष ने सर्वाधिक 41 रन बनाए. वहीं आलोक कपाली ने 37 रन का योगदान दिया. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

Imageन्यूजीलैंड के आमंत्रण पर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और नजीमुद्दीन खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. मेहराब हुसैन (1) के रूप में बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा. इसके बाद आफताब हुसैन (13) के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा.

Imageन्यूजीलैंड लीजेंड्स की तरफ से मिल्स ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड लीजेंड्स ने 9.3 ओवर में 99 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. कीवी टीम की तरफ से Anton Devcich ने 2 रन बनाये. जेमी हाउ ने 26 रन का योगदान दिया.

Imageरॉस टेलर ने 17 गेंदों पर 3 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 30 रन बनाये. वहीं Dean Brownlie 19 गेंदों अपर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे. पॉइंट टेबल में New Zealand Legends अब छठे पायदान पर आ गयी है. मिल्स को मैन ऑफ द चुना गया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *