CRICKET

VIDEO:बेबी डीविलियर्स ने 11 गेंद खेल मचाई तबाही, लगातार जड़े 4 छक्के, विंडीज बैटर ने 18 गेंद पर कूटे 45 रन

क्रिकेट के सबसे नए फॉर्मेट यानी सिक्सटी 6ixty में बल्लेबाज एक के बाद के विध्वंसक पारी खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के नए 60 गेंदों वाले टूर्नामेंट द सिक्सटी का आगाज हो चुका है आपको बता दें द…

क्रिकेट के सबसे नए फॉर्मेट यानी सिक्सटी 6ixty में बल्लेबाज एक के बाद के विध्वंसक पारी खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के नए 60 गेंदों वाले टूर्नामेंट द सिक्सटी का आगाज हो चुका है आपको बता दें द सिक्सटी टूर्नामेंट कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीमों के बीच खेला जा रहा है.

Imageद सिक्सटी टूर्नामेंट के तहत गुरुवार 25 अगस्त को जमैका टलाहवास और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया. मुकाबले में जमैका तलाहवास ने जीत दर्ज की. मुकाबले में जमैका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में ताबड़तोड़ 139 रन कूट दिए.

Imageजमैका की तरफ स फैबियन ऐलन ने ताबड़तोड़ पारी खेली. फेबियन ने 18 गेंदों में 45 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में ऐलन ने 5 छक्के और 2 चौके जड़े. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पैट्रियट्स की पूरी टीम सिर्फ 84 रन पर निपट गई. पैट्रियट्स की टीम को मैच में 55 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा.

Imageनेविस पैट्रियट्स की तरफ से ब्रेविस ने विध्वंसक पारी खेली. बी ऐबी के नाम से मशहूर ब्रेविस ने बल्लेबाजी के दौरान एक के बाद एक लगातार चार गेंदों में चार छक्के कूटकर जमैका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. ब्रेविस ने सिर्फ 11 गेंदें खेलते हुए 34 रन कूट दिए.

डेवाल्ड ब्रेविस पारी का पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 309 का रहा. हालांकि ब्रेविस की टीम को फिर भी शिकस्त झेलनी पड़ी. अफ़्रीकी बल्लेबाज ब्रेविस अंडर-19 विश्व कप से लेकर आईपीएल 2022 तक अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के जलवे बिखेर चुके हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *