CRICKET

VIDEO:पाक के 11वें नंबर के बैटर ने भुवी-अर्शदीप की उड़ाई धज्जियां, गगनचुंबी छक्के जड़ 300 के स्ट्राइक से ठोके रन

एशिया कप के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है. भारत और पाक दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद आपस में खेल रही हैं. एशिया कप टूर्नामेंट के तहत खेले जा इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल 10 विकेट से मिली हार का बदला लेना चाहेगी.

Imageवहीं पाक टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. टीम इंडिया के भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले पाक को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा है.

Imageमुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाक की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन का योगदान दिया. आखिर में शहनवाज दहानी ने छह गेंदों में 2 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 16 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत खराब रही.

Imageपाक कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर चलते बने. कप्तान बाबर आजम को भुवनेश्वर कुमार ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया. इसके बाद आवेश खान ने अपने पहले ही ओवर में फखर जमान को पवेलियन भेजा. आवेश की गेंद पर आउट होने से पहले फखर छह गेंदों में 10 रन बनाये.

Imageइसके बाद 13वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने इफ्तिखार को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच करा के पवेलियन की राह दिखाई.

Imageहार्दिक ने 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर रिजवान को आवेश खान के हाथों कैच कराया जबकि इसके बाद खुशदिल शाह को आउट किया. हार्दिक ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर तीन विकेट लिए.

पाक की तरफ से रिजवान 42 गेंदों में 43 रन बनाये. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. शहनवाज दहानी ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भुवि और अर्श पर गगनचुंबी छक्के जड़े. शहनवाज दहानी की पारी की बदौलत पाक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रहा.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *