CRICKET

VIDEO:दुबई टी 20 लीग सेरेमनी में शाहरुख खान ने लुटी महफिल, बोले- पठान के घर में पार्टी…मेहमान नवाजी तो होगी

thefocuslive 1 min read
VIDEO:दुबई टी 20 लीग सेरेमनी में शाहरुख खान ने लुटी महफिल, बोले- पठान के घर में पार्टी…मेहमान नवाजी तो होगी

दुबई में आज से इंटरनेशनल टी-20 लीग की शुरुआत हो गयी है। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी शिकरत की। शाहरुख खान ने मैच सेरेमनी में आगामी फिल्म पठान के डायलाग कहे|

दुबई से शाहरुख खान की विडियो वायरल हो रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर का चश्मा भी पहना हुआ है। आपको बता दें कि इस लीग में कई प्रमुख खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं|

आपको बता दें कि शाहरुख के नाइट राइडर्स ग्रुप के पास आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम और कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का मालिकाना हक भी है। अब उन्होंने इस साल से शुरू होने वाले इंटरनेशनल टी-20 लीग में भी अपनी टीम उतारी है।

इस लीग का पहला मुकाबला उनकी टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। इसलिए वह अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए दुबई पहुंचे हैं। इंटरनेशनल टी-20 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें अबू धाबी नाइटराइडर्स, डिजर्ट वाइपर्स, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जाइंट्स, शारजहा वॉरियर्स, MI अमीरात शामिल हैं।

दुबई कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): भानुका राजपक्षे, रोवमैन पॉवेल (सी), जो रूट, रॉबिन उथप्पा (डब्ल्यू), रवि बोपारा, यूसुफ पठान, सिकंदर रजा, इसुरु उदाना, मुजीब उर रहमान, हजरत लुकमान, आकिफ राजा

अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम
सुनील नरेन (कप्तान), आंद्रे रसेल, कॉनर एस्टरहुइज़न, लाहिरू कुमारा, चरिथ असलंका, कॉलिन इनग्राम, अकील होसेन, पॉल स्टर्लिंग, ज़ावर फरीद, केनर लुईस, साबिर अली, अली खान, ब्रैंडन ग्लोवर, रवि रामपॉल , रेमन रीफर, फहद नवाज़, माथी उल्ला, धनंजय डी सिल्वा, मर्चेंट डी लेंज और ट्रैवीन मैथ्यू।

thefocuslive
thefocuslive

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *