BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:14 छक्के जड़ बटलर ने ठोका शतक, 21 गेंद पर 112 रन ठोक रचा इतिहास, 5 महारिकॉर्ड में बने नंबर 1

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. पहले वनडे मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने कोहराम मचाते हुए वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 498 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इंग्लैंड की तरफ से डेविड मलान और बटलर ने शतकीय पारियां खेलीं. बटलर ने रौद्र रूप धारण करते हुए 14 छक्के लगाये. नीदरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बटलर ने महज 47 गेंद में शतक ठोक डाला. यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है.

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बटलर के नाम ही है. उन्होंने इससे पहले, पाकिस्तान के खिलाफ 46 गेंद में सेंचुरी जड़ी थी.इस दौरान बटलर ने अपने 150 रन पूरे किए. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 64 गेंद खेली. यह वनडे इतिहास में दूसरे सबसे तेज 150 रन है.

लिविंगस्टोन का कहर नीदरलैंड के गेंदबाजों पर इस कदर बरपा, जिसका कल्पना भी उन्होंने नहीं की हो. लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड की पारी के 47वें ओवर में चौके-छक्कों की ऐसी बरसात कि सब दंग रह गए. नीदरलैंड की तरफ से यह ओवर फिलिप बोसेवैन ने किया था. उनकी 6 गेंदों पर लिविंगस्टोन ने 32 रन बटोरे

यह इंग्लैंड के वनडे इतिहास में एक ओवर में बल्लेबाज द्वारा हासिल किए गए सबसे अधिक रन हैं. लिविंगस्टोन ने इस ओवर में 4 छक्के और 2 चौके जड़े.इंग्लैंड ने 50 ओवर में 498 रन बनाए. बटलर 70 गेंद में 162 रन बनाकर नाबाद रहे और लिविंगस्टोन ने भी 22 गेंद में 62 रन ठोके.

बटलर ने 14 और लिविंगस्टोन ने 6 छक्के लगाये. बटलर इंग्लैंड की तरफ से तीन बार 50 गेंद से कम गेंद खेलकर शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने. बटलर इंग्लैंड की तरफ स सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f