CRICKET

VIDEO: श्रीसंथ-हरभजन की कातिलाना गेंदबाजी, पठान की गेंदों ने उगली आग, टीम की हार में विलेन बने गौतम गंभीर

US Masters T10 League 2023: अमेरिका में खेली जा रही यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10) में शनिवार को कई मैच खेले गए। इस दौरान Morrisville Unity vs New Jersey Legends, 6th Match में गौतम गंभीर (Ga…

US Masters T10 League 2023: अमेरिका में खेली जा रही यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10) में शनिवार को कई मैच खेले गए। इस दौरान Morrisville Unity vs New Jersey Legends, 6th Match में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी वाली न्यू जर्सी ट्राइटन को मोरिसविले यूनिटी से हार का सामना करना पड़ा। न्यू जर्सी की तरफ से यूसुफ पठान ने टीम के लिए बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया| हालांकि युसूफ पठान अपनी टीम न्यू जर्सी को जीत नहीं दिला सके।

Morrisville Unity vs New Jersey Legends, 6th Match

लीग के छठे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौतम गंभीर की टीम न्यू जर्सी ट्राइटन ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन का स्कोर खड़ा किया। ओपनिंग करने आये टीम के कप्तान गौतम गंभीर सिर्फ 3 ही रन बना सके। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जेसी रायडर ने 15 गेंद पर 17 रन बनाए।

हालांकि चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आये यूसुफ पठान ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। युसूफ पठान ने 21 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। श्रीसंथ, हरभजन और N Shah ने एक-एक विकेट चटकाया|

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मोरिसविले यूनिटी ने टार्गेट को 9.5 ओवर में 4 विकेट खोकर अर्जित कर लिया। टीम के कप्तान ओपनिंग करते हुए पार्थिव पटेल सिर्फ 7 ही रन बना सके| हालांकि टीम के बाकी बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस अच्छा रहा। ओबस पियनार ने 17 गेंद पर तीन छक्के जड़ते हुए 33 रन बनाए। क्रिस गेल ने भी 14 गेंद पर 17 रन बनाए। यूसुफ पठान ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2 विकेट अपने नाम किये| पठान आखिर में टीम को जीत नहीं दिला सके।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *