BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO: ‘डीविलियर्स’ बनने चले थे बटलर, आवेश खान ने विकेटों की उड़ाई धज्जियां, दूसरी बार दिया झटका

आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रही है. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए.

राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने सबसे तेज 18 गेंदों में 39 रन बनाए. लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई ने सबसे अधिक दो विकेट अर्जित किये. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही.

टीम के सलामी बल्लेबाज बटलर सस्ते में ही पवेलियन लौट गये. उन्हें तीसरे ओवर में आवेश खान ने बोल्ड किया. आवेश ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया. बटलर छह गेंद में सिर्फ दो रन का योगदान दे पाए.

आवेश खान की तेज गेंद को स्कूप करने के चक्कर में बटलर अपना स्टम्प बिखारवा बैठे. कप्तान सैमसन ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 32 रन बनाए. राजस्थान की टीम ने 11वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किये. यशस्वी ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 41 रन की पारी खेली. वहीं पराग 16 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

राजस्थान रॉयल्स :
जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जिम्मी नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और ओबेड मैकॉय.

लखनऊ सुपर जायंट्स :
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, आवेश खान, दुश्मांता चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f