CRICKET

VIDEO: किसी का पैर तोड़ा किसी की गिल्लियां उड़ाई, पर्थ में शाहीन ने बरसाई आग, खौफ में आए बल्लेबाज

23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जायेगा. इस मैच के साथ दोनो टीमों टी20 विश्वकप में अपने अभियान का आगाज़ करेंगी. इस मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी ध…

23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जायेगा. इस मैच के साथ दोनो टीमों टी20 विश्वकप में अपने अभियान का आगाज़ करेंगी. इस मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी धारदार गेंदबाजी का जलवा दिखाया. शाहीन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वार्मअप मैच में 2 विकेट हासिल किए.
चोटिल हुआ अफगानी बल्लेबाज

ब्रिसबेन के द गाबा मैदान पर शाहीन ने अपनी आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया. शाहीन ने मैच की पांचवी गेंद पर सलामी बल्लेबाज गुरबाज को पगबाधा आउट किया. शाहीन ये सटीक गेंद उनके बांए पैर के जूते पर लगी. जिसके बाद गुरबाज दर्द से करहाते दिखे. उन्हे चलने फिरने में कठिनाई हुई. जसके बाद अफगानिस्तान का 12वां खिलाड़ी उन्हे पवेलियन लेकर गया.

https://twitter.com/ShehzadGul89/status/1582609371586236416

शाहीन अफरीदी का कहर दूसरे ओवर में भी दिखा जहां उन्होने विस्फोटक बल्लेबाज हज़रतुल्ला जजई को क्लीन बोल्ड करके करके बल्लेबाजों को खौफ में ला दिया.

शाहीन अफरीदी ने शुरूआती 2 ओवर के केवल 4 रन देकर 2 सफलाए हासिल की. जिसकी वजह से अफगानिस्तान की टीम बैकफुट पर आ गई. हांलकी, शाहीन आखिरी दो ओवर में थोड़े खर्चीले साबित हुए. उन्होने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए.

इस मैच में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए. कप्तान मोहम्मद नबी से सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. इसके अलावा उस्मान गनी ने 32 और इब्राहिम जारदान ने 35 रन की पारी खेली. शाहीन के अलावा पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने दो विकेट लिए. इसके अलावा नवाज़ और शादाब ने एक-एक विकेट लिया.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *