CRICKET

VIDEO: कप्तान अश्विन ने टीम को दिलाई दूसरी जीत, बाबा इन्द्रजीत ने 11 गेंद पर कूटे 52 रन, वरुण चक्रवर्ती भी चमके

Tamil Nadu Premier League 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (Tamil Nadu Premier League 2023) में रविवार को कुल मिलाकर दो मैचों का आयोजन किया गया। पहले मैच में सालेम स्पार्टंस ने Ba11sy त्रिची को 5 विकेट से…

Tamil Nadu Premier League 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (Tamil Nadu Premier League 2023) में रविवार को कुल मिलाकर दो मैचों का आयोजन किया गया। पहले मैच में सालेम स्पार्टंस ने Ba11sy त्रिची को 5 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने अपने होम ग्राउंड पर में सियाचिम मदुरई पैंथर्स को 7 विकेटों से पराजित किया।

डिंडगुल (NPR College Ground, Dindigul) स्टेडियम में खेले गये दूसरे मुकाबले में सियाचिम मदुरई पैंथर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सिर्फ 123 रन ही बना सकी। जगदीशन कौशिक ने टीम (Siechem Madurai Panthers) के लिए सबसे ज्यादा तीन छक्के जड़ते हुए 34 गेंद पर 45 रन बनाए।

डिंडीगुल ड्रैगन्स की तरफ से सरवना कुमार ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वहीं सुबोध भाटी ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। अश्विन ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया|

डिंडीगुल ड्रैगन्स ने Siechem Madurai Panthers के द्वारा दिए गये टार्गेट को 14.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर अर्जित कर लिया। Dindigul Dragons की तरफ से बाबा इंद्रजीत ने 48 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 78 और आदित्य गणेश 22 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 26 रन पड़े|

thefocuslive

thefocuslive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *