CRICKET

VIDEO: 6666666..बाबा अपराजित के कोहराम में उड़ी अश्विन की सेना, 9 गेंद पर कूटे 50 रन, आखिरी गेंद पर हारी टीम

thefocuslive 1 min read
VIDEO: 6666666..बाबा अपराजित के कोहराम में उड़ी अश्विन की सेना, 9 गेंद पर कूटे 50 रन, आखिरी गेंद पर हारी टीम

Tamil Nadu Premier League 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2023) में बुधवार को डिंडीगुल (NPR College Ground, Dindigul) में खेले गये मैच में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ महज एक रनों से जीत हासिल की।

Chepauk Super Gillies vs Dindigul Dragons, 11th Match

Chepauk Super Gillies vs Dindigul Dragons, 11th Match में चेपॉक सुपर गिलीज ने टॉस जीतकर पहले चेपॉक सुपर गिलिज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए डिंडीगुल ड्रैगन्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 63 रन तक ही अपने 5 विकेट गंवा दिए।

आदित्य गणेश ने खेली आतिशी पारी

कप्तान रविचंद्रन अश्विन समेत टॉप ऑर्डर के सारे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। राहुल ने दो छक्के जड़कर 20 रन, शिवम ने 21 रन बनाये| छठे क्रम के बल्लेबाज आदित्य गणेश ने 30 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। आखिर में सुबोध भाटी ने 13 गेंद पर ताबड़तोड़ 21 रन बनाए। चेपॉक सुपर गिलीज की तरफ से राहिल ने 38 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये।

बाबा अपराजित ने 40 गेंद पर 7 छक्के जड़ते हुए 74 रन कूटे

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेपॉक की शुरुआत खराबा रही और टीम ने 15 रन तक दो विकेट गंवा दिए। टीम के कप्तान एन जगदीशन ने 36 गेंद पर 37 रन का योगदान दिया। वहीं बाबा अपराजित ने 40 गेंद पर 7 छक्के और 02 चौके जड़ते हुए 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली। आखिरी ओवर में चेपॉक को 12 रन चाहिए थे लेकिन उन्होंने तीन विकेट गंवा दिए और 10 ही रन बना पाए। Dindigul Dragons वरुण चक्रवर्ती ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।

thefocuslive
thefocuslive

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *