BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO: 6666..शाहरुख खान का छक्कों का तूफ़ान, WWW.. गेंद से मचाई तबाही, अकेले अश्विन की टीम को रौंदा

Tamil Nadu Premier League 2023: 2 जुलाई दिन रविवार को Indian Cement Company Ground, Tirunelveli में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में दो मैच खेले गये। पहले मैच में शाहरुख खान की कप्तानी में लाइका कोवई किंग्स (Lyca Kovai Kings) ने मदुराई पैंथर्स (Siechem Madurai Panthers) को 44 रनों से पराजित किया|

वहीं दूसरे मुकाबले में चेपॉक सुपर गिल्लीस (Chepauk Super Gillies) ने विजय अर्जित की। इस जीत के साथ चेपॉक ने अंतिम 4 में जाने का अवसर बनाया है और मदुराई पैंथर्स की हार से भी उनको फायदा मिल सकता है।

Siechem Madurai Panthers vs Lyca Kovai Kings, 24th Match

टूर्नामेंट में 24वें मैच (Siechem Madurai Panthers vs Lyca Kovai Kings, 24th Match) में सिचेम मदुराई पैंथर्स ने टॉस जीता| Siechem Madurai Panthers ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए पैंथर्स ने पहला विकेट जल्दी चटका लिया लेकिन कोवई किंग्स के सुरेश कुमार और सचिन की जोड़ी ने 85 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला।

शाहरुख खान ने खेली आतिशी पारी

सुरेश कुमार ने 64 रनों की पारी खेली तो बी सचिन ने भी 67 रनों का योगदान दिया। आखिर में बल्लेबाजी करने आये कप्तान शाहरुख खान ने 23 गेंदों पर 53 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुँचाया। टीम के कप्तान धाकड़ बल्लेबाज शाहरुख़ खान ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाये।

जवाब में मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पैंथर्स की टीम 18 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई। टीम की तरफ से वॉशिंगटन सुन्दर ने 14 रन बनाये तो सुरेश लोकेश्वर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये। कोवई किंग्स की तरफ से मनिमरण सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f