CRICKET

VIDEO: 6 छक्के जड़ धोनी के चेले उथप्पा ने उड़ाया गर्दा, 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन कूट रचा इतिहास, टीम को दिलाई जीत

Zim Afro T10 2023: जिम-एफ्रो टी10 लीग (Zim Afro T10 2023) के प्लेऑफ मुकाबलों में कई दमदार प्रदर्शन देखने को मिले। प्लेऑफ मुकाबलों में टीम इंडिया के कई पूर्व बल्लेबाजों ने जबरदस्त पारियां खेली| पूर्व भ…

Zim Afro T10 2023: जिम-एफ्रो टी10 लीग (Zim Afro T10 2023) के प्लेऑफ मुकाबलों में कई दमदार प्रदर्शन देखने को मिले। प्लेऑफ मुकाबलों में टीम इंडिया के कई पूर्व बल्लेबाजों ने जबरदस्त पारियां खेली| पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा ने प्लेऑफ मुकाबलों में जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। पहले क्वालीफायर्स मुकाबले में जोबर्ग बफैलोज ने डरबन कलंदर्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Cape Town Samp Army vs Harare Hurricanes, Eliminator

टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मैच का आयोजन हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे (Harare Sports Club, Harare) में किया गया| एलिमिनेटर मैच में हरारे हरिकेंस ने केपटाउन सैम्प आर्मी को 9 विकेट्स से पराजित कर क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया।

28 जुलाई को खेले गये दूसरे मैच (Cape Town Samp Army vs Harare Hurricanes, Eliminator) में केपटाउन सैम्प आर्मी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर्स में 3 विकेट पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26 गेंद पर 06 छक्के और 04 चौके जड़ते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली। इनके अलावा सीन विलियम्स ने 28 रन और करीम जमात ने 24 रन और राजपक्षे ने 25 रन बनाये|

जवाब में हरारे ने इस टार्गेट को 9.2 ओवर में ही सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर जीत दर्ज की। टीम के कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 36 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 88 रनों की पारी खेली। लुईस ने 12 रन और Donavon Ferreira ने 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *