BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO: शमी ने खेली धुआंधार पारी, ठोके रोहित-कोहली व धवन से ज्यादा रन, टूटे कई महारिकॉर्ड

इंग्लैंड (England) ने भारत (India) को दूसरे वनडे मुकाबले में 100 रनों से शिकस्त दी। इसके साथ ही इंग्लैंड (England) ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड (England) की टीम 49 ओवर में 246 रन बनाकर आउट हो गई।

जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम 38.5 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए रीस टॉपली ने 24 रन देकर ससे अधिक 6 विकेट अर्जित किये। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत साधारण रही। सन रॉय और बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रॉय को 23 के निजी स्कोर पर पांड्या ने आउट कर साझेदारी को तोड़ा।

Imageइसके बाद चहल ने खतरनाक दिख रहे बेयरस्टो को 38 रन पर आउट कर दिया। जो रूट को भी चहल ने 11 रन पर पवेलियन की राह दिखाई। बेन स्टोक्स को भी 23 रन के निजी स्कोर पर चहल ने आउट किया। जोस बटलर 4 रन बनाकर शमी का शिकार बने। इंग्लैंड की टीम के विकेट लगातार गिर रहे। लिविंगस्टोन (33) के आउट होने पर स्थिति खराब हो गई और स्कोर 148/6 हो गया।

Imageयहाँ से मोईन अली और डेविड विली ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने इंग्लैंड (England) के स्कोर को 200 के पार पहुँचाया। मोईन अली 47 रन बनाकर चहल का शिकार बने। मोईन अली के बाद विली भी 41 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हो गये।

Imageइस तरह इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 पर सिमट गई। भारत की तरफ से चहल ने 47 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं बुमराह और पांड्या को 2-2 विकेट जबकि एक विकेट शमी को मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की खराब शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा 0 और शिखर धवन 4 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गये।

Imageइसके बाद ऋषभ पन्त भी खाता खोले बगैर आउट हो गए। विराट कोहली कुछ देर टिके लेकिन वह भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे और 27 रन पर चलते बने। वहीं हार्दिक पांड्या भी 29 रन बनाकर आउट हुए।

जडेजा और शमी ने भी क्रमशः 29 और 23 रन बनाए। शमी ने बल्लेबाजी में अच्छे हाथ दिखाते हुए 2 चौके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। शमी कोहली और रोहित से अधिक रन बनाने में सफल रहे। इस तरह से टीम इंडिया 146 पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए टॉपली ने 6 विकेट झटके। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f