BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:सरफराज ने फाइनल में ठोका शतक, जमींदोज किये कई रिकार्ड्स, तोड़ा 88 साल का मिथक

सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे सरफराज ने एक और शतकीय पारी खेली. रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) बेहद भावुक हो गए.

मुंबई के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे जोश और भावुकता के साथ अपने शतक का जश्न मनाया. मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज ने सेंचुरी पूरा होने पर हेलमेट उतार कर बल्ला उपर उठाया. इस बीच खुशी से सरफराज खान की आंखें नम हो गई. साथ ही सरफराज ने आखिरी में शिखर धवन की तरह ‘कबड्डी स्टाइल सेलिब्रेशन’ भी किया.

इस सीजन ये सरफराज खान का चौथा शतक (Sarfaraz Khan Century) है. सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल आठवां शतक जड़ा. बीसीसीआई ने ट्विटर पर सरफराज शान के इस जश्न का वीडियो शेयर किया है.सरफराज ने 40 रन पर दिन की शुरुआत की थी और 152 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी छोर पर मुंबई के विकेट गिरने की वजह से खान ने अर्धशतक के बाद तेजी से रन बनाए. अपने बाकी के पचास रन उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में पूरे किए और मुंबई के स्कोर को 300 रन के पार ले जाने का काम किया.

सरफराज 134 रन बनाकर आउट हो गए और इस तरह मुंबई ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए. मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. जिसके बाद यशस्वी जायसवाल और शॉ ने मिलकर 87 रन की सलामी साझेदारी की. कप्तान शॉ के 47 रन आउट होने पर ये साझेदारी टूटी.

एक छोर पर गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और एक छोर पर जायसवाल ने 78 रन की पारी खेल अपना विकेट गवांया. लेकिन खेल के दूसरे दिन सरफराज खान ने टीम के स्कोर को बड़ा बनाने का काम किया. मध्य प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज गौरव यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

सरफराज खान इस सीजन में नौ मैच की आठ पारियों में चार शतक लगा चुके हैं. इस दौरान 275 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है. इस सीजन में उनके रनों की संख्या 900 पार जा चुकी है. उनकी रन बनाने की औसत 153 प्लस की है. वे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन में 900 प्लस रन बनाए हैं.

वहीं कुल तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो बार 900 प्लस रन बनाए हैं. उनके अलावा ऐसा अजय शर्मा (दिल्ली) और वसीम जाफर (मुंबई) ने किया है. पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में सरफराज 1800 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान वे कुल सात शतक लगा चुके हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f