CRICKET

VIDEO:शुभमन गिल ने रचा इतिहास, चौथी पारी में ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, किंग कोहली से पिछड़े

वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी।

Imageपहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को धवन और गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी निभाकर ठोस शुरुआत दिलाई। धवन और गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 10 ओवर में 73 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ने रोहित की अनुपस्थिति में शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया।

शुभमन गिल ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक लगाया। गिल ने 36 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया।

Imageगिल इसके साथ ही विंडीज के विरुद्ध सबसे कम उम्र में अर्द्धशतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। शुभमन गिल ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

Imageटीम इंडिया ने इसके बाद 14वें ओवर में अपने 100 रन भी पूरे कर लिए। शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका 18वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। गिल 53 गेंदों पर 64 रन बनाकर रन आउट हुए। शुभमन गिल ने सिर्फ 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से ये फिफ्टी पूरी की।

Imageहालांकि उनकी दमदार पारी का अंत रन आउट से हुआ। उन्होंने 53 गेंदों में 64 रन बनाए। 2019 में डेब्यू करने वाले गिल पिछले साढ़े तीन साल में सिर्फ 3 मैच ही खेल पाए हैं। खास बात ये है कि इससे पहले उन्होंने कुल 49 रन बनाए थे।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *