CRICKET

UAE के 16 साल के गेंदबाज ने T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

फटाफट क्रिकेट के मेगा इवेंट की आज से शुरूआत हो गई है. पहले ही दिन नामिबया ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया. क्वालीफाय़र रांउड में आज दूसरा मुकाबला यूएई और नीदरलैंड के बीच खेला गया. इस…

फटाफट क्रिकेट के मेगा इवेंट की आज से शुरूआत हो गई है. पहले ही दिन नामिबया ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया. क्वालीफाय़र रांउड में आज दूसरा मुकाबला यूएई और नीदरलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में यूएई के 16 वर्षीय गेंदबाज ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

T20 WC 2022: ये हैं टी20 वर्ल्ड कप के पांच युवा खिलाड़ी, एक की उम्र तो 17  साल भी नहीं - t20 world cup 2022 top 5 youngest players to feature in

यूएई के अयान खान ने जैसे ही मैदान पर कदम रखा वैसे ही उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, अयान खान टी-20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. ऐसा कर अयान ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आमिर ने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप मैच 17 साल 170 दिन की उम्र में खेला था.

यूएई के अयान ने अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप मैच 16 साल 335 दिन की उम्र में खेला है. यानि अयान ने आमिर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को 13 साल बाद तोड़ दिया है. इसके अलावा अयान टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले दुनिया के सबसे छोटे खिलाड़ी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी:
16 साल 335 दिन – 2022, अयान अफजल खान, यूएई
17 साल 55 दिन – 2009, मोहम्मद अमीर, पाकिस्तान
17 साल 170 दिन – 2016, राशिद खान, अफगानिस्तान
17 साल 196 दिन – 2009, अहमद शहजाद, पाकिस्तान
17 साल 282 दिन – 2010, जॉर्ज डॉकरेल, आयरलैंड

बात करें इस मैच की तो नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड ने 19.5 ओवर में 3 विकेट शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *