CRICKET

Ramadan 2023: पठान ब्रदर्स ने साथ की पहली सहरी, फैंस के साथ शेयर किया फोटो

भारत में रमजान (Ramadan 2023) के पाक महीने का आज से आगाज़ हो गया है. यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है.  इस पाक महीने में इस्लाम को मानने वाले सभी लोग रोजा रखने के साथ-साथ अल्लाह की इबादत भी जमकर करते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना नौवां महीना होता है. इस बार यह मुबारक महीना भारत में 23 मार्च से शुरू हुआ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार को रखा है. तो जाहिर है कि पहली सहरी भी शुक्रवार को ही की होगी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व पठान ब्रर्दस युसूफ पठान (Yusuf Pathan) और इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भी रमजान की पहली सहरी एक दूसरे के साथ की है जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है.

युसूफ और इरफान ने शेयर की पहली सहरी की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर्स युसूफ पठान और इरफान पठान ने पाक महीने रमजान मुबारक की पहली सहरी साथ की है. युसूफ और इरफान दोनों ने ही सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सहरी करते हुए कुछ तस्वीर साझा की हैं. जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस पठान ब्रदर्स की इस पोस्ट को अधिक पसंद भी कर रहे हैं. जहां युसूफ ने पोस्ट शेयर करते हुए उसकी केप्शन में लिखा ‘भाई के साथ पहली सहरी’. तो वहीं इरफान ने लिखा ‘पहली सहरी’. दोनों की केप्शन एक दूसरे से काफी सामान थी.


इसके अलावा बात करें दोनों भाइयों के करियर की तो इरफान पठान भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. वहीं युसूफ ने भी टीम इंडिया के लिए 57 एकदिवसीय मुकाबले और 22 टी20 मैच खेले हैं. मौजूदा समय में इरफान पठान स्टार स्पोर्टस के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 और आईपीएल जैसे बड़े इवेंट्स में कमेंट्री कर चुके हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *