CRICKET

IPL नीलामी में चमकी शेख रशीद की किस्मत, बने धोनी के धुरंधर, जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर को मिली 13 गुना धनराशि

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज विव्रांत शर्मा को 2.6 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। विवरांत शर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। वह बेस प्राइस से 13 गुना कीमत पर बिके। 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा रहे शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। शेख रशीद अंडर-19 चैंपियन भारतीय टीम के उपकप्तान रहे थे।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टोक्स के रूप में चेन्नई को कप्तानी का दावेदार भी मिल गया है।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को इसी ऑक्शन में पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Imageवेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख में खरीदा।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *