CRICKET

ICC की मोस्ट वैल्यूएबल टीम का ऐलान, भारत-पाक के दो-दो धुरंधरों की मिली जगह, इसे बनाया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 अब समाप्त हो चुका हैं. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की. इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया जिन्…

ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 अब समाप्त हो चुका हैं. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की. इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया जिन्हें लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मोस्ट वैल्यूएबल टीम ऑफ द टूर्नामेंट बनाई हैं. इस टीम में भारत के भी 4 खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं, जबकि 12th मैन समेत कुल 3 खिलाड़ी भारत के हैं.

आईसीसी ने ओपनर के तौर पर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को चुना है, जिन्होंने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में अहम भूमिका अदा की है. इनमें से जोस बटलर इस टीम के कप्तान हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताया है. टीम ऑफ द टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. विराट ने हर मैच में भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली और सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक भी जड़े.

टीम में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है, जिन्होंने कुछ आतिशी पारियों से सभी का दिल जीता था. पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स का नाम है, जिन्होंने एक शतक के साथ कुल 201 रन टूर्नामेंट में बनाए. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टीम के छठे सदस्य हैं. रजा ने इस टूर्नामेंट में सभी को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अपना मुरीद बना लिया. रजा ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े बड़े खिलाड़ियों को हैरान कर दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की इस टीम में सातवें नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान हैं, जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन अपनी टीम के लिए किया था. आठवें नंबर पर इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन हैं, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे हैं. 9वें नंबर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे, 10वें नंबर पर इंग्लैंड के मार्क वुड और 11वें नंबर पर शाहीन शाह अफरीदी हैं. 12वां नाम हार्दिक पांड्या का है.

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी
– जोस बटलर (C&WC) (इंग्लैंड)
– एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
– विराट कोहली (भारत)
– सूर्यकुमार यादव (भारत)
– ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
– सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
– शादाब खान (पाकिस्तान)
– सैम करन (इंग्लैंड)
– एनरिक नोर्त्जे (साउथ अफ्रीका)
– मार्क वुड (इंग्लैंड)
– शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
-12th मैन- हार्दिक पांड्या (भारत)

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *