CRICKET

9 छक्के 7 चौके, Mr. 360 सूर्यकुमार ने जड़ा तूफान शतक, गेंदबाजों के उड़ाए तोते, टूटा बाबर-गेल का रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबले राजकोट में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी…

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबले राजकोट में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली. सूर्यकुमार ने 51 बॉल 112 रन बनाए. उनके अलावा शुभमन गिल ने 36 बॉल में 46 रन बनाए. जबकि राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद पर 35 रन जमाए.

दिलशान मदुशंका को 2 विकेट मिले. जबकि कसुन रजिथा, चमिका करुणारत्ने और हसरंगा को एक-एक विकेट मिले.

इस मैच का नतीजा सीरीज का रिजल्ट तय करेगा. अभी तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का पहला मैच इंडिया और दूसरा श्रीलंका ने जीता था.

पावरप्ले में 52 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े. शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने इस साझेदारी में 77 और गिल ने 32 रन बनाए.

पावरप्ले के पहले ही ओवर में भारत ने एक विकेट गंवा दिया. ओपनर ईशान किशन एक रन बनाकर दिलशान मदुशंका की दूसरी ही बॉल पर धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच आउट हुए. उनके बाद राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में तेजी से 35 रन बनाए. लेकिन, शुभमन गिल के साथ 49 रन जोड़ने के बाद वह भी चमिका करुणारत्ने का शिकार हो गए. भारत ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए.

तीसरे टी-20 के पहले ही ओवर में भारत को झटका लगा. विकेटकीपर बैटर ईशान किशन महज एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें दिलशान मदुशंका ने धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया. इस ओवर में कुल 7 रन बने.

टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सूर्या ने बाबर आज़म क्रिस गेल (2 शतक) को पछाड़ दिया.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *