CRICKET

666666666..स्टोक्स के हाहाकारी शतक से बचे कंगारू, बेयरस्टो की एक चूक पड़ी ENG पर भारी, 43 रन से मिली हार

The Ashes, 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज (Ashes 2023) का दूसरा मुकाबला (England vs Australia, 2nd Test) रोमांचक तरीके से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में खत्म हुआ|लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउ…

The Ashes, 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज (Ashes 2023) का दूसरा मुकाबला (England vs Australia, 2nd Test) रोमांचक तरीके से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में खत्म हुआ|लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) पर खेले गए श्रृंखला के दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) ने 43 रनों से अपने नाम कर लिया|

जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड (England Cricket Team) के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने ताबड़तोड़ शतक लगाया| हालाँकि स्टोक्स अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

England vs Australia, 2nd Test
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट (Lord’s, London) के आखिरी दिन 114/4 से खेलना शुरू किया। बेन डकेट और बेन स्टोक्स ने धीरे धीरे पारी इंग्लैड की पारी को आगे बढ़ाया| हालांकि इसी बीच बेन डकेट 83 रनों की जबरदस्त पारी खेल कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉनी बेयरस्टो ने आते ही शॉट खेलना शुरू किये|

बेयरस्टो दुर्भाग्यशाली रहे और एलेक्स कैरी ने उन्हें विकेट के पीछे से विवादित स्टंप आउट कर दिया| बेयरस्टो के रन आउट के बाद कप्तान स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और आकर्षक शॉट्स खेलते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की| स्टोक्स ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से मैच (England vs Australia, 2nd Test) को रोमांचक बना दिया।

बेन स्टोक्स ने ब्रॉड के साथ मिलकर 108 रनों की जबरदस्त शतकीय साझेदारी की। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 155 रनों की लाजवाब पारी खेली जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। जोश हेजलवुड ने बेन स्टोक्स का अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी करवा दी।

स्टोक्स का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड ने ऑली रॉबिन्सन और ब्रॉड के रूप में दो विकेट जल्दी गंवा दिए। अंतिम विकेट के लिए जोश टंग और जेम्स एंडरसन ने 25 रन जोड़कर कुछ संघर्ष किया| दोनों ने मिलकर इंग्लैंड की हार को कुछ समय के लिए टाला लेकिन अंत में मिचेल स्टार्क ने आखिरी विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत सुनिश्चित कर दी।

एजबेस्टन टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट (England vs Australia, 2nd Test) में जीत हासिल कर ली है और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 जुलाई को लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर आयोजित किया जायेगा।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *