CRICKET

666666666..गिल-राहुल त्रिपाठी के छक्कों से दहला मोदी स्टेडियम, पांड्या-सूर्या ने मचाया बवंडर, टीम इंडिया ने रचा इतिहास

New Zealand tour of India, 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में दोनों टीमें आमने-सामने हैं।

मुकाबले में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 में भी शतक पूरा कर लिया है।

पहले खेलने उतरी टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए आए हैं। ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे। माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। किशन ने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए।

इसके बाद राहुल त्रिपाठी 22 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। टिकनर की गेंद पर आउट होने से पहले सूर्यकुमार ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। सूर्या ने इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाया। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। गिल के टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में भी शतक हो गए हैं।

Imageभारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर।
666666666..गिल-राहुल त्रिपाठी के छक्कों से दहला मोदी स्टेडियम, पांड्या-सूर्या ने मचाया बवंडर, टीम इंडिया ने रचा इतिहास

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *