BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666666.. होल्डर-प्लेसिस के छक्कों का तूफ़ान, मोईन अली की फिरकी पर नाचे बैटर, करीम जनात की तूफानी पारी

T10 League 2023: अबुधाबी में खेली जा रही टी10 लीग (T10 League) में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। T10 League 2023 के 9वें मैच में किरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने नॉर्दन वारियर्स को 3 विकेट से पराजित किया। वहीं टी 10 लीग के दसवें मैच में मोईन अली की कप्तानी वाली मोरिसविले सैम्प आर्मी ने टीम अबुधाबी को 35 रनों से मात दी। वहीं 11वें मैच में दिल्ली बुल्स ने चेन्नई ब्रेव्स को 35 रनों से शिकस्त दी।

New York Strikers vs Northern Warriors, 9th Match

शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में नॉर्दन वारियर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन का स्कोर खड़ा किया। नॉर्दर्न वारियर्स की तरफ से कॉलिन मुनरो ने 27 गेंद पर तीन छक्के जड़ते हुए 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। जवाब में न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने टार्गेट को 9.1 ओवर में ही 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुहम्मद वसीम ने 11 गेंद पर 2 चौके और एक छक्का जड़ते जुए 23 रनों की पारी खेली। नॉर्दर्न वारियर्स की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने 16 और अभिमन्यु मिथुन ने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

Team Abu Dhabi vs Morrisville Samp Army, 10th Match

शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में खेले गये दसवें मुकाबले में मोरिसविले सैम्प आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। फाफ डू प्लेसी ने 11 गेंद पर तीन छक्के जड़ते हुए 29 रनों की पारी खेली। करीम जनत और जेसन होल्डर ने भी 3-3 छक्कों की मदद से 29-29 रन बनाए। जवाब में टीम अबुधाबी 8 विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। जेसन होल्डर ने सिर्फ निर्धारित 2 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोईन ने एक ओवर में चार रन देकर दो विकेट लिए|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f