CRICKET

666666..लेडी सहवाग-कैप्सी के छक्कों से दहला मुंबई, दिल्ली ने फाइनल के लिए ठोकी ताल, 18 गेंद पर कूटे 86 रन

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 18th Match: WPL 2023 (Womens Premier League 2023) के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी मात दी। DY पाटिल स्टेडियम (Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai) में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 109/8 का स्कोर बनाया|

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में ही 110/1 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम किया। मैच (Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 18th Match) में दिल्ली कैपिटल्स की मरीज़ाने कैप (2/13) को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 18th Match
मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। मुंबई की ओपनर यास्तिका भाटिया 1 रन बनाकर कुल 6 के स्कोर पर पवेलियन लौट गयी। इसके बाद नाताली सीवर को मरीज़ाने कैप ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया।

शानदार फॉर्म से गुजर रही हेली मैथ्यूज 5 रन बनाकर शिखा पांडे का शिकार बनीं। एमेलिया केर भी 8 रन बनाकर आउट हो गयी। पूजा वस्त्राकर ने 26 रन बनाये और मुंबई इंडियंस को 58 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।

कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 23 रन का योगदान मिला। इसी वोंग ने 23 और अमनजोत कौर ने 19 रन बनाकर मुंबई के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किये।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद जबरदस्त रही। शैफाली वर्मा और मेग लैनिंग की जोड़ी ने 4.3 ओवर में ही बोर्ड पर 56 रन लगा दिए। लेडी सहवाग के नाम से मशहूर शैफाली 15 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन कूट दिए।

इसके बाद लैनिंग का साथ देने आईं एलिस कैप्सी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी टीम को नौवें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कैप्सी ने 17 गेंदों में एक चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाये। ओपनर लैनिंग ने भी 32 रनों की नाबाद पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 10 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के कारण पॉइंट टेबल में टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के भी 10 अंक हैं लेकिन उनका नेट रन रेट कम है और वे दूसरे स्थान पर हैं। आप को बता दें टॉप पर रहने वाली टीम सीधी फ़ाइनल में प्रवेश करेगी|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *