BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

66666.. युवराज-युसूफ पठान की छक्कों की बारिश, आखिरी ओवर में जीती सचिन की टीम, हरभजन का धमाल

One World One Family Cup, 2024: सत्य साईं ग्राम मुद्देनहल्ली क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु (Sathya Sai Grama, Muddenahalli) में वन वर्ल्ड वन फैमली कप (One World One Family Cup, 2024) का आयोजन किया गया। One World One Family Cup, 2024 एक फ्रेंडली मैच था। मैच में सचिन की टीम वन वर्ल्ड ने युवराज सिंह की टीम वन फैमली को 4 विकेट से पराजित किया। चैरिटी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सचिन की टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया। सचिन की टीम की तरफ से हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने यूसुफ की गेंद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया।

मुकाबले में टॉस जीतकर वन वर्ल्ड के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वन फैमली के लिए डैरेन मैडी और रोमेश कालूवितरना ने पारी की शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए पहले पांच ओवर में 39 रन की साझेदारी की। मोंटी पनेसर ने वन वर्ल्ड टीम को पनेसर ने कालूवितरना को आउट कर पहली सफलता दिलाई।। सलामी बल्लेबाज रोमेश कालूवितरतना ने 15 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली।

वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज मैडी ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। वन वर्ल्ड ने पहले पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए। इसके बाद मैडी ने तेजी पकड़ी और अजंता मेंडिस की जमकर कुटाई करते हुए ओवर में 20 रन कूट दिए। मोहम्मद कैफ ने मेंडिस के इसी ओवर में शानदार सिक्स जड़ा। हालांकि, कैफ अनलकी रहे मात्र 9 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हो गये। सलामी बल्लेबाज डैरेन मैडी ने 39 गेंद अपना अर्धशतक पूरा किया। मैडी ने 41 गेंद पर 08 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली।

कप्तान युवराज सिंह 10 गेंद पर 2 चौके और 02 छक्के जड़ते हुए 23 रन की पारी खेली। वहीं यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 33 रन की तूफानी पारी खेली। वन फैमली के लिए स्पिनर हरभजन सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट लिए। सचिन, पनेसर, आरपी सिंह और अशोक डिंडा को एक-एक विकेट हासिल हुआ। इस तरह से युवराज की कप्तानी में वन वर्ल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए वन वर्ल्ड के लिए कप्तान सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए सचिन और नमन के बीच 23 गेंद पर तेजी से 31 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज नमन ओझा को चमिंडा वास ने पवेलियन की राह दिखाई। सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 18 गेंद पर ताबड़तोड़ 25 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए एलविरो पीटरसन ने सचिन के साथ 22 गेंद पर आतिशी 42 रन की साझेदारी की। सचिन 16 गेंद पर 27 रन बनाकर मुरलीधरन की गेंद पर पवेलियन लौटे।

तीसरे विकेट के लिए पीटरसन और उपुल थरंगा के बीच 44 गेंद पर 57 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। इस साझेदारी को जेसन क्रेजा ने थरंगा को आउट करके तोड़ा। थरंगा ने 20 गेंद पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली। अलविरो पीटरसन एन छोर संभालते हुए 38 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। बद्रीनाथ 4 रन बनाकर युवराज सिंह का शिकार बने। इसके बाद श्रीलंकाई पूर्व गेंदबाज चमिंडा वास ने एलविरो पीटरसन को 74 के स्कोर पर कैफ के हाथों कैच करवा दिया।

19वें ओवर में बाएं हाथ के गेंदबाज चमिंडा वास ने दो विकेट चटकाए। पहले सेट बल्लेबाज एलविरो पीटरसन को आउट किया और इसके बाद हरभजन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। दोनों बल्लेबाजों के कैच मोहम्मद कैफ ने पकड़े। आखिरी ओवर में पठान भाइयों का सामना हुआ। इरफान ने बड़े यूसुफ पठान की गेंद पर सिक्स जड़कर वन वर्ल्ड को जीत दिलाई। युवराज की टीम की तरफ से चमिंडा वास ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f