BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6666..लेडी सहवाग-लैनिंग का धमाल, मुंबई का सपना तोड़ फाइनल में दिल्ली, मैक्ग्रा ने ठोका तूफानी पचासा

UP Warriorz vs Delhi Capitals Women, 20th Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स (UP-W vs DEL-W) को 5 विकेट से शिकस्त दी| इसके साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में टॉप किया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मुकाबले में पहले खेलते हुए यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 138/6 का स्कोर खड़ा किया| जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 142/5 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में एंट्री की।

UP Warriorz vs Delhi Capitals Women, 20th Match
अहम मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत 19 रन बनाकर राधा यादव का शिकार बनीं। इनके बाद कप्तान एलिसा हीली ने 34 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली।

सिमरन शेख के बल्ले से 11 रन निकले। मध्यक्रम में किरण नवगिरे 2 और दीप्ति शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुईं। इन फॉर्म बल्लेबाज सोफी एक्लेसटन अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। विकेटों के पतझड़ के बीच ताहलिया मैक्ग्रा एक छोर पर खड़ी रहीं और उन्होंने अर्धशतक जड़कर अपने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया।

मैक्ग्रा ने 32 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एलिस कैप्सी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किये।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। ओपनर लेडी सहवाग शैफाली ने 16 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।

जेमिमा रॉड्रिग्स का बल्ला नहीं चला और वह 3 रन बनाकर आउट हुईं। लैनिंग ने 23 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। इसके बाद मरीज़ाने कैप और एलिस कैप्सी 60 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

Imageकैप्सी ने 31 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। कैप अंत तक नाबाद रहीं और 34 रनों की पारी खेलते हुए मैच जिता कर लौटीं। यूपी वॉरियर्स के लिए शबनीम इस्माइल ने दो विकेट चटकाए।

Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women, 19th Match: वहीं विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) WPL 2023 के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB-W vs MI-W) को 4 विकेट से हराया।

Imageपहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 125/9 का स्कोर बनाया, जवाब में मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में 129/6 का स्कोर बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f