CRICKET

6666..रसेल-पूरण ने खेली धुआंधार पारी, डी कॉक ने की छक्कों की बारिश, दिल्ली की टीम ने 8 ओवर में जीता मैच

T10 League 2023: टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के दूसरे दिन शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच (Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Ma…

T10 League 2023: टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के दूसरे दिन शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच (Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Match) में दिल्ली बुल्स ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में द चेन्नई ब्रेव्स ने टीम अबुधाबी को 4 रनों से मात दी और तीसरे मैच में न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने बांग्ला टाइगर्स को 8 विकेट से हराया।

Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Match

अबुधाबी में खेले गए मुकाबले (Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Match) में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 120 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से टॉम कोहलेर कैडमोर ने 21 गेंद पर 5 चौके और 03 छक्के जड़ते हुए 42 और आंद्रे फ्लेचर ने 20 गेंद पर 03 छक्के जड़ते 34 रनों की पारी खेली। आखिर में आंद्रे रसेल ने 5 गेंद पर 1 चौका और 02 छक्कों की मदद से नाबाद 19 रन बनाए।

जवाब में दिल्ली बुल्स ने इस टार्गेट को 8.3 ओवर में ही हासिल कर मैच (Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Match) में अपने नाम कर लिया। क्विंटन डी कॉक ने 26 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं जॉनसन चार्ल्स ने 13 गेंद पर 05 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 36 रन और कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 12 गेंद पर 5 चौके और एक चौका जड़कर नाबाद 31 रन बनाए।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *