BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6666..बेबी डीविलियर्स ने छक्कों के तूफ़ान से चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, राशिद खान की कातिलाना गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका में खेली जा रही साउथ अफ्रीका प्रीमियर लीग (SA20 2023) में हर रोज रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. अफ्रीका लीग में कई खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं.

बीते 14 जनवरी को शनिवार के दिन एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच में एमआई कैपटाउन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जोबर्ग को 8 विकेट से शिकस्त दी. एमआई की तरफ से जीत के हीरो बेबी डी विलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस रहे. ब्रेविस ने आक्रामक शॉट्स खेलते हुए टीम को जीत दिलाई.

मैच में Joburg Super Kings ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाये. 106 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कैपटाउन की तरफ से ओपनर डेवाल्ड ब्रेविस ने ओपनिंग की और आते ही धमाकेदार शॉट्स खेलना शुरू कर दिए.

मैच के आंठवे ओवर में ब्रेविसने नो लुक सिक्स जड़ दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स ने सिर्फ 105 रन बनाए। उनकी टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी 25 का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाया. MI की तरफ से राशिद खान ने दो विकेट स्मिथ ने दो और लिंडे ने भी दो विकेट हासिल किये.

वहीं इसका पीछा करते हुए एमआई कैपटाउन ने धमाकेदार शुरुआत की और डेवाल्ड ब्रेविस की 42 रनों की पारी की बदौलत मैच 16.2 ओवर में ही जीत लिया. ब्रेविस ने अपनी पारी में 3 छक्के और दो चौके जड़े. सैम कुरैन ने चौका और छक्का जड़ते हुए नाबाद 15 रन बनाए.

MI Capetown playing 11: राशिद खान (c), डेवाल्ड ब्रेविस, ग्रांट रोएलोफसेन (wk), रासी वैन डेर डूसन, सैम क्यूरन, रेयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, ओडियन स्मिथ, डेलानो पोटगीटर, कैगिसो रबाडा, वकार सलामखेल।

Joburg Super Kings playing 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), काइल वेरिन (विकेटकीपर), लेउस डु प्लोय, जनमैन मालन, रीज़ा हेंड्रिक्स, डोनावोन फरेरा, रोमारियो शेफर्ड, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आरोन फांगिसो।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f