CRICKET

6666.. पोलार्ड के छक्कों की आतिशबाजी, अफ़्रीकी बैटर ने आखिर में पलटा पासा, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर

केपटाउन (Newlands, Cape Town) में खेले गये SA20 के 28वें मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केपटाउन को रोमांचक तरीके से 4 विकेट से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने कप्तान किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की धुआंधार बैटिंग की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टार्गेट को 19.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर अर्जित कर लिया।

MI Cape Town vs Pretoria Capitals, 28th Match

मुकाबले में एमआई के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पोलार्ड के निर्णय के अनुरूप ही टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। रेसी वेन डर डुसेन और रेयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सात ओवरों में ताबड़तोड़ 62 रनों की साझेदारी की। रिकेल्टन ने 24 गेंद पर 3 चौके, 2 छक्के जड़ते हुए 35 रन बनाए|

वहीं वेन डर डुसेन ने 46 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि इसके बाद कप्तान किरोन पोलार्ड के अलावा बाकी अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कप्तान पोलार्ड ने 16 गेंद पर 1 चौका और 4 गगनचुंबी छक्के की मदद से 33 रन बनाये। प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान वेन पर्नेल ने 4 ओवरों में 33 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

जवाब में टार्गेट का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही| टीम ने सिर्फ 11 रन तक ही अपने शुरुआती 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद काइले वेरेना ने 22 गेंद पर 34 रन (3 चौके, 2 छक्के) बनाकर पारी को गति प्रदान की। हालांकि इसके बावजूद 78 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गयी। यहां से थ्युइनस डी ब्रुयन और सेनुरन मुथुसैमी की जोड़ी ने मिलकरपारी को संभाला।

दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। ब्रुयन ने 33 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए, जबकि मुथुसैमी (Senuran Muthusamy) ने 18 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। Senuran Muthusamy ने सैम करन के खिलाफ 18वें ओवर में दो लगातार छक्के लगाकर मैच का रुख कैपिटल्स की तरफ मुड़ दिया था।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *