BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666.. मार्टिन गुप्टिल ने की आतिशबाजी, स्टुअर्ट बिन्नी-स्मिथ की ताबड़तोड़ पारी, रैना की टीम ने जीता मैच

Legends League Cricket 2023: रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (JSCA International Stadium Complex, Ranchi) में लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket 2023) का तीसरा मैच साउदर्न सुपर स्टार्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के मध्य खेला गया। मैच में साउदर्न सुपर स्टार्स टीम के कप्तान रॉस टेलर (Ross Taylor) ने टॉस जीता और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्बनराइजर्स ने मार्टिन गप्टिल और योगेश नागर की तूफानी पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 156 रन का स्कोर खड़ा किया| जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउदर्न की टीम महज 143 रनों पर सिमट गई| सुरेश रैना के नेतृत्व वाली हैदराबाद की टीम ने आखिर में जीत हासिल की।

Southern Super Stars vs Urbanrisers Hyderabad, 3rd Match

मैच (Southern Super Stars vs Urbanrisers Hyderabad, 3rd Match) में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गप्टिल और ड्वेन स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज स्मिथ महज 15 रन बनाकर आउट हुए| इसके तुरंत बाद तीसरे क्रम पर आये गुरकीरत सिंह मान भी पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना फ्लॉप रहे और 14 गेंद पर महज 10 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। मध्यक्रम में पीटर ट्रेगो ने 17 स्टुअर्ट बिन्नी ने दो छक्के जड़ते हुए 23 और अंत में योगेश नागर ने 29 गेंद पर 40 रन की पारी खेली| इस तरह से अर्बनराइजर्स की टीम 150 के पार अपना स्कोर पहुंचा पाई। सुरेश रैना की टीम 19.2 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउदर्न सुपर स्टार्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 10 रनों के भीतर टीम ने अपने 2 विकेट गंवा दिए। दोनों सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर और उपुल थरंगासिर्फ 5-5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| हालांकि तीसरे विकेट के लिए दिलशान मुनावीरा और श्रीवत्स गोस्वामी ने अच्छी साझेदारी की| इसके बाद गोस्वामी 18 रन बनाकर आउट हुए तो उनके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रॉस टेलर मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंकाई बल्लेबाज मुनावीरा भी 27 गेंद पर 34 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

मैच के अंतिम ओवरों में मनविंदर बिसला ने 18 रन, राजेश बिश्नोई ने 11 रन, पवन नेगी ने 10 रन और सुरंगा लकमल ने 11 रन की पारी खेली| इन सभी ने अपनी टीम को जीत दिलवाने की भरपूर कोशिश की| हालांकि पवन सुयाल व बिन्नी की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते हैदराबाद टीम को 13 रनों से जबरदस्त जीत मिली। पवन ने तीन विकेट जबकि मोफू और बिन्नी को 2-2 विकेट हासिल हुए|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f