BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6644.. मोहम्मद ने 4 गेंद में मुरली विजय की टीम के जबड़े से छीनी जीत, मुरली विजय की तूफानी पारी पर फिर पानी

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के छठे मैच में आईड्रीम तिरुपुर तमिजांस ने रूबी त्रिची वॉरियर्स (Ruby Trichy Warriors vs IDream Tiruppur Tamizhans) को 4 विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले में रूबी त्रिची वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाए।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए तिरुपुर ने उन्नीसवें ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। छठे मैच में तिरुपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अमित सात्विक और मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। विजय 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए।

सात्विक 26 और निधीश राजगोपाल 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुछ विकेट लगातार अन्तराल पर गिरे। निचले क्रम से मातिवनन्न ने 18 गेंद में नाबाद 27 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए रूबी त्रिची का स्कोर 6 विकेट पर 157 रनों तक पहुंचाया। तिरुपुर के लिए आश्विन क्रिस्ट और एम मोहम्मद ने 2-2 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए तिरुपुर की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सिद्धार्थ और श्रीकांत अनिरुद्ध के विकेट जल्दी गी गए। दोनों क्रमशः 7 और 9 रन बनाकर आउट हो गए। सुब्रह्मण्यन आनन्द ने टीम को मुश्किल स्थिति से निकालने का प्रयास किया और काफी हद तक उनको सफलता भी मिली, वह 35 रन बनाकर आउट हो गए।

https://twitter.com/betproexchange/status/1541520310817652737

मान बाफना के बल्ले से भी 26 रन आए। इनके अलावा तुषार रहेजा ने तेजी से बल्लेबाजी की, उन्होंने 26 गेंद में नाबाद 42 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से मोहम्मद ने तेजी से खेलते हुए 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 15 गेंद में नाबाद 29 रन बनाकर तिरुपुर को 4 विकेट से जीत दिलाई। सरावना कुमार ने 3 विकेट झटके।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f