BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

66 चौके-8 छक्के, शतक से चूके सरफराज, ध्रुव जुरेल की आतिशबाजी, भरत का धूम धड़ाका, ड्रॉ हुआ मैच

England Lions tour of India, 2024: अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium B Ground, Ahmedabad) में भारत ए और इंग्लैंड लायंस (India A vs England Lions) के बीच खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। India A vs England Lions, 2-day Practice Match में पहले खेलते हुए इंग्लैंड लायंस (England Lions) ने पहली पारी में अपने सभी विकेट खोकर 233 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत ए (India A) ने अपनी पारी 462/8 के स्कोर पर घोषित की। मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा।

इंग्लैंड  (England Lions)ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओपनर्स ने 66 रनों की शुरुआत दिलाई। टीम ( England Lions)को पहला झटका कीटन जेनिंग्स के रूप में लगा, जो 25 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। England Lions दूसरे ओपनर एलेक्स लीस ने 35 रनों की पारी खेली और वह भी 66 के ही स्कोर पर आउट हुए। कप्तान जोश बोहानन कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर चलते बने। ओलिवर प्राइस (7) और जेम्स रेव (1) भी सस्ते में निपट गए, जिससे स्कोर 90/5 हो गया।

लड़खड़ाती पारी को ओली रॉबिंसन (O Robinson)और डैन मौसले ने 63 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 150 के पार पहुँचाया। रॉबिंसन (O Robinson) ने 52 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया, वहीं जेम्स कोल्स ने 20 रनों की पारी खेली। मौसले (Mousley) ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर को 200 के पार पहुँचाया और आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले (Mousley) 60 रनों की पारी खेली। इस तरह इंग्लैंड (England Lions) ने अपनी पहली पारी में 51.1 ओवर खेले। भारत ए (India A) की तरफ से मानव सुथार ने सबसे ज्यादा तीन और आकाश दीप ने दो विकेट झटके।

जवाबी पारी खेलते हुए भारत (India A) की भी शुरुआत अच्छी रही। कप्तान अभिमन्यु ईस्वरन ने 32 रनों की पारी खेली और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के साथ मिलकर 73 रन जोड़े। प्रदोष रंजन पॉल ने 21 रनों का योगदान दिया। पाटीदार (Rajat Patidar) ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 141 गेंदों में 111 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए स्कोर को 200 के पार पहुँचाया।

यहाँ से सरफ़राज़ खान (Sarfaraz Khan) और केएस भरत (Srikar Bharat) के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिससे स्कोर 300 के पार पहुंचा। भरत (Srikar Bharat) ने 69 गेंदों में 64 रन बनाये। वहीं, सरफ़राज़ (Sarfaraz Khan) शतक से चूक गए और 96 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने सिर्फ 38 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाये और 398 के स्कोर पर आउट हुए। मानव सुथार 26 और आकाश दीप 9 रन बनाकर आउट हुए। पुलकित नारंग 25 और तुषार देशपांडे 18 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत (India A) ने अपनी पारी 91 ओवर खेलकर घोषित की। इंग्लैंड (England Lions) की तरफ से जैक कार्सन और कैलाम पार्किंसन ने दो-दो विकेट लिए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f