BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

48 छक्के-चौके, कोहली की चाल से RCB ने राजस्थान को रौंदा, पॉइंट टेबल में मचाया हाहाकार, MI को लगा 440 वोल्ट का झटका

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, 32nd Match: आईपीएल के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 189 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम आखिर में लड़खड़ाते हुए 182 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

आरसीबी ने राजस्थान को सात रन से शिकस्त दी

आईपीएल 2023 के 32वें मैच (Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, 32nd Match) में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा दिया है। इसके साथ ही Royal Challengers Bangalore की टीम ने इस सीजन चौथी जी हासिल कर ली है और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद राजस्थान की बराबरी कर ली है।

हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान की टीम शीर्ष पर कायम है। मैच में राजस्थान के आमंत्रण पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 20 ओवर में 189 रन बनाए थे। Royal Challengers Bangalore की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 62 (39 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के)और मैक्सवेल ने 77 (44 गेंद, 6 चौके, 4 छक्के) रन की पारी खेली।

राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने सबसे अधिक दो-दो विकेट लिए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई। राजस्थान की तरफ से देवदत्त पडीक्कल (34 गेंद, 7 चौके, 1छक्का) ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 47 (37 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) रन बनाए।

अंत में ध्रुव जुरेल ने 16 गेंद में 34 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f