CRICKET

4 ओवर 19 डॉट बॉल और 4 विकेट, शमी के तूफान में उड़े दिल्ली के धुरंधर, शोएब अख्तर का रिकॉर्ड टूटा

Mohammed Shami के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्डमोहम्मद शमी आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में www.thefocuslive.com

आईपीएल का 44वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की कातिलाना गेंदबाजी के आगे डेविड वार्नर की टीम पानी भरती नज़र आई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए.

मोदी स्टेडियम में आया शमी का तूफान

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल की शुरूआत बेहद खराब रही. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज साल्ट को पवेलिटन भेजकर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए. इसके बाद उन्होने अपने दूसरे ओवर में रूसो (8) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. शमी ने पारी के चौथे ओवर में दो विकेट मनीष पांडे (1) और प्रियम गर्ग (10) को आउट करके दिल्ली की बैटिंग की कमर तोड़ दी.
शमी ने अपने चार ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्होने इस दौरान 19 गेंदें डॉट फेंकी. उनका गेंदबाजी प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा W,0,0,3,2,0,0,0,1,0,W,0,W,0,0,0,1,W,0,0,0,4,0,0 शमी ने शानदार गेंदबाजी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

Mohammed Shami के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

  • मोहम्मद शमी आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सीएसके के तुषार के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब शमी सबसे ज्यादा पर्पल कैप होल्डर बने हैं.
  • शमी ने पावर प्ले में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में शोएब अख्तर (4/11), दीपक चाहर (4/15), धवल कुलकर्णी (4/8) और अजित चंदेला (4/9) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
  • Image
  • मोहम्मद शमी इस सीजन में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वह अब तक 12 विकेट ले चुके हैं. इस मामले में मोहम्मद सिराज (8) विकेट दूसरे स्थान पर हैं.
TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *