BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

30 वर्षीय पाक बल्लेबाज ने ठोका शतक, दूसरे ODI में लंका को रौंद जीती सीरीज, ओपनरों ने रचा नया इतिहास

पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Women Team) ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका की महिलाओं की टीम को 73 रनों से मात दी| सीरीज का दूसरा मैच हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में पाक की महिला टीम ने 2-0 की विजयी बढ़त अर्जित कर ली है।

पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट पर 50 ओवर में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए श्रीलका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। 30 वर्षीय सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया| पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Women Team) का यह सही साबित हुआ। पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Women Team) के लिए पहले विकेट के लिए मुनीबा अली और अमीन ने 158 रनों की साझेदारी की।

इस बीच मुनीबा अली 56 रन बनाकर आउट हो गईं। अमीन ने एक छोर पर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीँ उनका साथ मारुफ़ ने शानदार पारी खेलकर दिया। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Women Team) का स्कोर 200 के पार पहुँचाया। इस बीच अमीन ने अपना शतक पूरा किया।

सिदरा 123 रन बनाकर आउट हुईं। मारुफ़ ने नाबाद 36 और निदा डार ने नाबाद 10 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट पर 50 ओवर में 253 रन बनाए। श्रीलंका के लिए राणासिंघे और कविशा दिल्हरी ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही।

हसिनी परेरा 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गयी। उनके बाद अट्टापट्टू भी 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं। यहाँ से श्रीलंकाई टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि हर्षिता माडवी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा कविशा दिल्हरी ने 32 रन बनाए।

श्रीलंकाई टीम के अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं। श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट पर 180 रन बनाए| पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Women Team) मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही। फातिमा सना ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f