BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

22 छक्के 14 चौके… टी10 क्रिकेट में इस बल्लेबाज़ ने लगाया रनों का अंबार, 43 गेंदों पर दोहरे शतक से चूका

European Cricket League: एक समय था जब बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट या वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आते थे, लेकिन हाल के दिनों में बहुत बदलाव हुआ है. टी20 और टी10 फॉर्मेट में भी खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चल रहा है. अब वह दिन दूर नहीं है जब खिलाड़ियों को टी10 जैसे छोटे फॉर्मेट में भी दोहरा शतक लगाते हुए देखा जा सकता है.

आप सोच रहे होंगे कि टी10 फॉर्मेट में कोई बल्लेबाज कैसे दोहरा जड़ सकता है. तो बता दें कि हाल ही में यूरोपियन क्रिकेट संपन्न हुआ गया है. यहां एक बल्लेबाज ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंदों में नाबाद 193 रन कूट दिए. इसके बाद से आस जगी है कि टी10 जैसे फॉर्मेट में भी दोहरा शतक लगाया जा सकता है.

 

यूरोपियन क्रिकेट का हाल ही में एक मुकाबला कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलटेट के बीच खेला गया. मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में जगुआर की टीम उतरी. यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बिना किसी नुकसान के 257 रन बनाने में कामयाब रही.

मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए जगुआर के सलामी बल्लेबाज हमजा सलीम डार बेहद आक्रामक नजर आए. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 43 गेंदों का सामना किया. इस बीच नाबाद 193 रन बनाने में कामयाब रहे.

हमजा के बल्ले से इस दौरान 22 छक्के एवं 14 चौके निकले. मैच के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 449 का रहा. विपक्षी टीम हॉस्पिटलटेट के लिए इस मुकाबले में सबसे महंगे गेंदबाज मुहम्मद वारिस रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में कुल दो ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 73 रन लुटा दिए.

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो कैटलुन्या जगुआर द्वारा दिए गए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूरोपियन की टीम कभी भी मैच में नजर नहीं आई. हाल यह रहा है कि पूरी टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सके. इस प्रकार इस एकतरफा मुकाबले में जगुआर की टीम को 153 रन से बड़ी जीत मिली.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f