CRICKET

14 बल्लेबाजों से बने 42 रन, गौतम गंभीर ने अमेरिका में कराई टीम इंडिया की फजीहत, पाक बैटर की छक्कों की बारिश

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10 League 2023) में 23 अगस्त को तीन मैच खेले गये। बुधवार को खेले गए मैचों में टेक्सास चार्जर्स, कैलिफोर्निया नाइट्स और अटलांटा राइडर्स क…

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10 League 2023) में 23 अगस्त को तीन मैच खेले गये। बुधवार को खेले गए मैचों में टेक्सास चार्जर्स, कैलिफोर्निया नाइट्स और अटलांटा राइडर्स की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।

Atlanta Riders vs New Jersey Legends, 15th Match

लीग के 15वें मैच (Atlanta Riders vs New Jersey Legends, 15th Match) में अटलांटा राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान रॉबिन उथप्पा बिना खाता खोले बिपुल की गेंद पर आउट हो गए। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 25 गेंद पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन और हम्माद आजम ने 16 गेंद पर 05 छक्के जड़ते हुए नाबाद 38 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

जवाब में न्यु जर्सी लेजेंड्स की टीम 9 ओवर में महज 53 रन बनाकर सिमट गई। टीम के कप्तान कप्तान गौतम गंभीर खाता भी नहीं खोल सके। न्यू जर्सी की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 10 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्हें मोहम्मद इरफान ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। 09 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पर नहीं कर सके|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *