CRICKET

13 छक्के-13 चौके, युसूफ पठान-थरंगा ने मचाई तबाही, 28 छक्के-चौके से 164 रन कूट मस्टर्ड-दीपक ने जबड़े से छीनी जीत

भारत में KhiladiX Legends Cricket Trophy का आगाज 22 मार्च (Wednesday, March 22, 2023) से खेला जा रहा है. KhiladiX Legends Cricket Trophy में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं.

KhiladiX Legends Cricket Trophy का सातवां मैच

खिलाड़ी लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का सातवां मैच Indore Knights vs Guwahati Avengers के मध्य खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुवाहाटी ने 20 ओवर में 189 रन बनाये. Guwahati Avengers की तरफ से उपुल थरंगा ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 4 चौके जड़ते हुए 54 रन बनाये.

वहीं युसूफ पठान ने 23 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 56 रन बनाये. आखिर में अनुरीत ने 22 गेंद पर 4 छक्के जड़ते हुए 41 रन कूट दिए. जवाब में Indore Knights ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

Indore Knights की तरफ से फिल मस्टर्ड ने 45 गेंद पर 09 चौके और 05 छक्के जड़ते हुए 80 रन बनाये. वहीं दीपक शर्मा ने 50 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 84 रन की नाबाद पारी खेली.

KhiladiX Legends Cricket Trophy का छठवां मैच

खिलाड़ीX लीजेंड्स लीग क्रिकेट ट्रॉफी का छठा मैच Chandigarh Champs vs Vizag Titans के मध्य खेला गया. मैच बारिश की वजह से Abandoned कर दिया गया.

मैच में पहले खेलते हुए Vizag Titans के लिए सहवाग ने 5 गेंद पर 2 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 300 के स्ट्राइक से 15 रन कूट दिए. Vizag Titans ने 1.1 ओवर में 23 रन बनाये थे कि बारिश आ गयी और इसके बाद मैच संभव नहीं हो सका.

KhiladiX Legends Cricket Trophy पांचवां मैच

खिलाड़ी लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का पांचवां मैच Nagpur Ninjas और Patna Warriors के मध्य खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Nagpur Ninjas ने 147 रन निर्धारित 20 ओवर में बनाये. Nagpur Ninjas की तरफ से वीरेंद्र सिंह ने 20 रन, कुलदीप हूडा ने 18 रन बनाये. आखिर में प्रिंस ने 29 गेंद पर 41 रन और हरभजन ने 20 गेंद पर 03 छक्के जड़ते हुए 34 रन कूट दिए.

जवाब में Patna Warriors ने लक्ष्य को आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. Patna Warriors की तरफ रिकी क्लार्क ने सबसे अधिक 56 रन बनाये. वहीं विक्रम ने 22 रन, बिसला ने 16 रन,कपिल ने 18 रन और फरवीज महरूफ ने 19 रन बनाये. Patna Warriors ने मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *