BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

10 छक्के 24 चौके, ईशान किशन ने रचा इतिहास, वनडे में ठोका दोहरा शतक, टूटा रोहित-गेल का बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे (IND vs BAN 3rd ODI) में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने मेजबान टीम के गेंदबाजों का अहंकार चूर-चूर कर दिया और 210 रनों की तूफानी पारी खेली. चटगांव के जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में किशन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई और ऐसे खेले कि बस सभी देखते रह गए. किशन ने इस दौरान धुरंधर क्रिस गेल का तूफानी दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशान किशन ने शुरू से ही अपने तेवर दिखा दिए थे. हर कोई समझ गया था कि किशन आज बड़ी पारी खेलने के मकसद से मैदान पर उतरे हैं. किशन ने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. गेल ने 138 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी थी. इस तरह भारतीय क्रिकेटर ने विश्व कीर्तिमान रच दिया. किशन 210 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें तस्कीन अहमद ने पारी के 36वें ओवर की 5वीं गेंद पर शिकार बनाया. किशन ने 131 गेंदों की अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए.

Image

ईशान किशन और शिखर धवन चटगांव में ओपनिंग के लिए उतरे और पहले विकेट के लिए 15 रन ही जोड़ पाए. धवन को मेहदी हसन मिराज ने पारी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर lbw आउट कर दिया. इसके बाद ईशान और विराट ने मेजबान टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. किशन ने तस्कीन अहमद के ओवर में दो चौके लगाए. फिर इबादत हुसैन के पारी के 12वें ओवर में 18 रन ठोक दिए. उन्होंने शाकिब के पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर निजी स्कोर 50 पहुंचाया. तस्कीन के 17वें ओवर में उन्होंने एक छक्का और एक चौका जड़ा. फिर कोहली ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौके से शतकीय साझेदारी भी पूरी की.

अफीफ हुसैन के पारी के 24वें ओवर की पहली गेंद पर किशन ने चौका लगाया. उन्होंने इस तरह 85 गेंदों में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया. उन्होंने शाकिब के अगले ही ओवर में छक्का जड़ा. फिर इबादत हुसैन के 26वें ओवर में 2 छक्के जमाए. शाकिब के 27वें ओवर में किशन ने 2 छक्के और चौका जमाया. उन्होंने अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाते हुए निजी स्कोर 150 पर पहुंचाया. मेहदी हसन मिराज के 30वें ओवर में ईशान ने 2 चौके और एक छक्का जमाया. तस्कीन अहमद के 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा और किशन के साथ 250 रन की पार्टनरशिप पूरी की.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f