CRICKET

रोहित के एक दांव से बचा 48 साल का रिकॉर्ड, पॉइंट टेबल में टीम इंडिया की दहाड़, ये बना मैन ऑफ़ द मैच

ICC Cricket World Cup 2023: वनडे विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड…

ICC Cricket World Cup 2023: वनडे विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला गया। मैच (India vs Pakistan, 12th Match) भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला था जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया। अब तक वर्ल्डकप इतिहास में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 8-0 है यानि टीम इंडिया एक भी मैच विश्व कप में पाक से नहीं हारी है।

India vs Pakistan, 12th Match

मैच (India vs Pakistan, 12th Match) पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन का योगदान दिया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर सके और अर्धशतक से चूक गए। रिजवान बुमराह की खतरनाक इनस्विंगर पर 49 रन पर पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पाकिस्तान छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किये। शार्दुल ठाकुर को कोई सफलता नहीं मिली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में आक्रामक रवैया अपनाया। टीम इंडिया ने पहला विकेट जल्दी गँवा दिया और गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि रोहित ने अय्यर के साथ मैच विनिग साझेदारी की| रोहित 86 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए।  जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद जश्न का VIDEO

जीत के बाद कोहली और रोहित गले लगे तो वही मैच देखने आये माननीय अमित शाह ने ताली बजाकर टीम इंडिया की जीत का जशन मनाया| शुभमन गिल और बाकी अन्य खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आये|

PLAYER OF THE MATCH
Jasprit Bumrah

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *