BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

दिवाली के जश्न में दीपक से जगमगाए भारतीय क्रिकेटर, शमी से लेकर सिराज तक ने दी बंधाई, देखें तस्वीरें

Team India Diwali Celebration: भारतीय टीम विश्व कप 2023 की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया विश्व कप में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारत को विश्व कप का अगला लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलने है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और अन्य स्टाफ ने बेंगलुरु के होटल में दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया।

दिवाली मनाने वालों में कप्तान रोहित शर्मा से लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल रहे। भारत बनाम नीदरलैंड के बीच वर्ल्डकप का आखिरी लीग मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम बेंगलुरु के होटल में हैं। नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला दिवाली के मौके पर ही होने वाला है।

भारत के खिलाड़ियों पर नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कोई दबाव नहीं है| ऐसे में मैच से पहले भारत के खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में खुशी से दिवाली का जश्न मनाया और फैन्स को ढ़ेरों शुभकामनाएं दी।

भारतीय टीम के कप्तान से लेकर कोच राहुल द्रविड़ तक सभी ने बड़े ही धूमधाम से दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। खिलाड़ियों ने इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी अपनी पत्नियों कोच और टीम के अन्य स्टाफ मेंबर के साथ दिवाली मना रहे हैं। टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी कुर्ता पैजामा में जश्न में शरीक हुए।

सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स ने साथ में एक ग्रुप फोटो भी सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किया है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम का इस मजेदार अंदाज में दिवाली मनाना यह दर्शाता है कि भारतीय टीम बिल्कुल भी दबाव में नहीं है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम विश्व जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f