BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

तमीम-तेजुल के तूफान में उड़ी वेस्टइंडीज, बांग्लादेश ने 3-0 से जीती सीरीज़, टूटा 23 साल का महारिकॉर्ड

3 मैचों वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया. शनिवार को प्रोविडेंस मैदान पर खेले गए आखिरी वनडे में जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज़ में वेस्टइंडीज को 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

Image178 पर सिमटी कैरोबियाई टीम
मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. 5.3 ओवर में महज 16 रन के स्कोर पर उसके टॉप 3 बल्लेबाज वापस पवेलियन लौट चुके थे. ताइजुल इस्लाम ने ब्रेंडन किंग(8) को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद पांचवें ओवर शाई होप(2) को नुरुल हसन ने एलबीडब्लू करके चलता कर दिया. इसके बाद शामरा ब्रूक्स मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए.

Image
पूरन ने जड़ा अर्धशतक

वेस्टइंडीज की टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गवाएं. आखिर में 48.4 ओवर में 178 रन के स्कोर पर पूरी टीम ढेर हो गई. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 73 रन की पारी निकोलस पूरन ने खेली.

Imageताइजुल इस्लाम ने चटकाए 5 विकेट
ताइजुल इस्लाम ने 10 ओवर में 28 रन दिए और विंडीज के 5 खिलाड़ियों का शिकार किया. वहीं नसुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को 2-2 सफलता मिलीं. एक विकेट मोसद्दिक हुसैन के हाथ लगा.

बांग्लादेश की भी खराब रही शुरुआत
जीत के लिए 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही. नजमुल हसन शंटो 20 रन के स्कोर पर 1 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. इसके बाद पारी को कप्तान तमीम इकबाल और लिट्टन दास ने आगे बढ़ाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई लेकिन 70 के स्कोर पर तमीम इकबाल मोती कन्हाई की गेंद पर लपके गए. उन्होंने 34 रन बनाए.

मोती कन्हाई ने दिए दोहरे झटके
तमीम के आउट होने के बाद लिट्टन दास को महमूदुल्लाह का साथ मिला. दोनों ने साथ में बल्लेबाजी करते हुए टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया लेकिन 96 के स्कोर पर मोती कन्हाई ने दो गेंद के अंतराल में दो झटके दिए और अर्धशतक पूरा कर चुके लिट्टन दास(50) और आफिफ हुसैन को चलता कर दिया. लिट्टन फॉलो थ्रू पर लपके गए और आफिफ बोल्ड हो गए. ऐसे में अचानक बांग्लादेश का स्कोर 96 रन पर 4 विकेट हो गया.

116 रन पर पवेलियन लौटी बांग्लादेश की आधी टीम
इसके बाद मोसद्दिक हुसैन और महमूदुल्लाह ने पारी को आगे बढ़ाया और 100 रन के पार पहुंचाया. लेकिन 116 के स्कोर पर हुसैन को मोती कन्हाई ने कैच कराकर बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया. हुसैन 14 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह बांग्लादेश की आधी टीम 116 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई.

Imageनुरुल हसन और मेहदी हसन ने दिलाई जीत
5 विकेट गंवाने के बाद महमूदुल्लाह को विकेटकीपर नुरुल हसन का साथ मिला. दोनों ने टीम को 147 रन के स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन तभी महमूदुल्लाह निकोलस पूरन की गेंद पर स्टंपिंग हो गए. उन्होंने 26 रन बनाए. ऐसे में नुरुल हसन(32) ने ऑलराउंडर मेहदी हसन(16) के साथ मिलकर टीम को 48.3 ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी. वेस्टइंडीज के लिए सबसे सफल गेंदबाज गुणाकेश मोती रहे. उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं एक-एक सफलता निकोलस पूरन और अल्जारी जोसेफ को मिली.

Imageसीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल को मैन ऑफ द सीरीज और ताइजुल इस्लाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया. तमीम करियर में छठी बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं.
23 साल में पहली बार

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच 1999 से लगातार द्विपक्षीय सीरीज़ खेली जा रही है. बीते 23 सालों में यह पहला मौका है जब बांग्लादेश ने लगातार 4 वनडे सीरीज अपने नाम की है. बांग्लादेश ने 2018 में होम सीरीज 2-1 और अवे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की थी. इसके बाद 2020-21 में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f